फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुपवा के छात्रों ने पानीपत में किया औद्योगिक भ्रमण

Sun, 24 May 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02-महाजन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड पानीपत में इंडस्ट्रियल भ्रमण पर पहुंचे सुपवा के टेक्सटाइल डिजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के डिजाइन फैकल्टी के टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के छात्रों ने शनिवार को पानीपत स्थित महाजन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण में विभाग के 29 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और टेक्सटाइल प्रोडक्शन प्रणाली को करीब से समझा।

भ्रमण में छात्रों ने उद्योग के विभिन्न विभागों जैसे रंगाई, बुनाई, वाशिंग एवं फिनिशिंग, नमूना निर्माण, स्क्रीन और डिजिटल प्रिंटिंग, डिजाइन और फोटोग्राफी स्टूडियो का दौरा किया। छात्रों को उद्योगों में होने वाली व्यावहारिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई जिससे उन्हें टेक्सटाइल उद्योग की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाजन इंडस्ट्रीज के सोर्सिंग हेड जितेंद्र सिंह की भूमिका भ्रमण के दौरान सराहनीय रही। डिजाइन डायरेक्टर कृष्ण गोराई ने डिजाइन और फोटोग्राफी स्टूडियो में डिजाइन ब्रीफ का डेमोस्ट्रेशन दिया। वहीं, वीविंग हेड हिमांशु मिश्रा ने बुनाई की तैयारी एवं बुनाई प्रक्रिया को समझाया। इस अवसर पर टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के एचओडी अनिल कुमार एवं असिस्टेंट प्रोफेसर सृष्टि सिंह भी छात्रों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें