फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेयजल संकट...700 का टैंकर 1500 में, 10 रुपये का कैंपर 30 तक पहुंचा

Sun, 24 May 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22-रोहतक के गांधी कैंप में पहुंची कैंपर वितरक की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। भीषण गर्मी के बीच शहर व आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। निजी टैंकरों की कीमत 700 रुपये से बढ़कर 1000 से 1500 रुपये तक पहुंच गई है जबकि आरओ वाटर कैंपर के दाम 10-15 रुपये से बढ़कर 30 रुपये तक हो गए हैं।
शहर में पानी की सप्लाई कम होने से आरओ वाटर कैंपर और निजी टैंकरों की मांग बढ़ गई है जिसका सीधा फायदा उठाकर ऑपरेटर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। पानी की कमी से जूझ रहे शहरवासियों को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर ने बताया कि शहर में पहले 10 से 15 रुपये में मिलने वाला 20 लीटर का कैंपर अब 30 रुपये तक मिल रहा है। वहीं, जलघरों में पानी के स्तर की कमी के कारण निजी टैंकर संचालक 1000 रुपये से 1500 रुपये प्रति टैंकर चार्ज कर रहे हैं। यह आम आदमी के बजट से बाहर है। दूरी और मकानों में छत की टंकी और नीचे रखी टंकी के अनुसार रेट तय किया गया है।

-
ऑनलाइन मंगवा सकते हैं सरकारी टैंकर
संकट के समय में आम जनता को राहत देने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी टैंकरों की व्यवस्था की हुई है। विभाग के उपमंडल अधिकारी राजेश रोहिला ने बताया कि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पानी के टैंकर बुक करने की सुविधा शुरू है। लोगों की जरूरत और मांग के अनुसार टैंकरों की स्वीकृति प्रदान कर सप्लाई किए जा रहे हैं। अभी पर्याप्त मात्रा में पानी है। लोगों की हर समस्या को सुना जाएगा। नहर बंद और कम होने कारण दिक्कत हो सकती है लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन



अगर नीचे भरना है तो पानी 500 रुपये का टैंकर आता है। अगर ऊपर टंकी में पानी चढ़ाना है तो 800 रुपये लिए जा रहे हैं। अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा।
- जयप्रकाश, आंबेडकर कॉलोनी


आंबेडकर कॉलोनी गली नंबर तीन में कई माह से पीने का पानी नहीं आता। लोगों को टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। हैंडपंप से गुजारा कर रहे हैं।

- पूनम, आंबेडकर कॉलोनी

22-रोहतक के गांधी कैंप में पहुंची कैंपर वितरक की गाड़ी। संवाद

22-रोहतक के गांधी कैंप में पहुंची कैंपर वितरक की गाड़ी। संवाद

22-रोहतक के गांधी कैंप में पहुंची कैंपर वितरक की गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें