फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उत्पीड़न के खिलाफ सुपरवाइजरों ने जताया आक्रोश

Wed, 08 Oct 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में आईसीडीएस सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से मंगलवार को राज्यस्तरीय बैठक की गई। एसोसिएशन ने सुपरवाइजरों के उत्पीड़न के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान सुशीला सिहाग ने बताया कि विभाग ने दो सुपरवाइजर की पदोन्नति रिकवरी का हवाला देकर रोक दी है। इसके अलावा, सुपरवाइजरों को ट्रकों में बैठकर सप्लाई करवाना, देर रात तक व्हाट्सएप पर रिपोर्ट मांगना और फील्ड कर्मचारी होते हुए भी प्रतिदिन ऑफिस बुलाना जैसी बहुत समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजरों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। एसोसिएशन सुपरवाइजरों का उत्पीड़न सहन नहीं करेगी। मांगों को लेकर एसोसिएशन विभाग के आयुक्त एवं मुख्य सचिव को पत्र भेजा जाएगा।
राज्य महासचिव निशा शर्मा व उप प्रधान कुसुम ने बताया कि विभाग की ओर से मांगे पूरी न होने पर एसोसिएशन आंदोलन करेगी। यूनियन की राज्य कमेटी ने सभी सुपरवाइजरों की मांगे व मुद्दे सुनकर समाधान का आश्वन दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें