21-धूप से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेतीं छात्राएं। संवाद
रोहतक। जिले में सोमवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप निकली रही। धूप के साथ हल्की हवाएं भी चलती रहीं। जिले में सात व आठ अप्रैल को बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। आठ अप्रैल के बाद मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अब तक जिले में 39.7 एमएम बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह लगभग सामान्य तापमान के बराबर ही है।
बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना है। आने वाले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। फिर अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार हैं। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 64 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है।