1-एमडीयू की महिला खो- खो टीम को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत- एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की महिला खो-खो टीम ने उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में आयोजित हुई। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने टीम और कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने यह सफलता दिलाई है। उन्होंने टीम को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। संवाद