महम में फ्री स्टाइल ग्रीक रोमन और महिला हरियाणा स्टेट कुश्ती चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ
महम। हरियाणा कुश्ती संघ की ओर से अंडर 23 फ्री स्टाइल ग्रीक रोमन और महिला हरियाणा स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर, अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा और चेयरमैन देवेंद्र शर्मा रहे। प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत की हन्नी प्रथम, स्नेहा द्वितीय, हिसार की प्रवीण और सोनीपत की तन्नू तृतीय स्थान पर रहीं।
फरमाणा गांव स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में 53 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की हंसिका प्रथम, झज्जर की सोनिया द्वितीय, रोहतक की तमन्ना रोहतक और हिमांशी सोनीपत तीसरे स्थान पर रहीं। 55 किलोग्राम भार वर्ग में निशा रोहतक प्रथम, ज्योति हिसार द्वितीय और आशु झज्जर व सोनिया जींद तीसरे स्थान पर रही।
वहीं, 57 किलोग्राम भार वर्ग में अंजलि रोहतक प्रथम, कोमल जींद द्वितीय, मंजू भिवानी और स्नेहा रोहतक तीसरे स्थान पर रहीं। 59 किलोग्राम भार वर्ग में सारिका रोहतक प्रथम, सीटू झज्जर द्वितीय, हर्षिता और प्रिया भिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। 62 किलोग्राम भार वर्ग में सविता रोहतक प्रथम, कुसुम सोनीपत द्वितीय, सिमरन सिरसा और सुहानी झज्जर तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में डाॅक्टर राजेश आर्य, जयपाल आर्य, अनूप आर्य, कैप्टन ईश्वर शर्मा, संदीप राठी लाखनमाजरा, कृष्ण सहारण और मंदीप सहारण का अहम योगदान रहा।