कलानौर। सत जिंदा कल्याणा आश्रम में श्री सुंदरकांड महिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष रामकिंकर विचार मिशन ऋषिकेश से पहुंचे श्रद्धेय स्वामी मैथिलीशरण महाराज ने सुंदरकांड पाठ में सत्संग एवं प्रवचन दिया।
विज्ञापन
सत्संग शाम साढ़े सात बजे सत जिंदा कल्याणा आश्रम में आयोजित हुआ। यहां महंत खुशहाल दास महाराज ने स्वामी मैथिलीशरण महाराज का फूलमालाओं से स्वागत किया। वहीं साध संगत भी सीता राम के भजनों पर झूम उठी। स्वामी मैथिलीशरण महाराज ने सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ करते हुए हनुमानजी की महिमा का गुणगान किया।