फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुमित हत्याकांड...रोहतक के मोनू को पांच दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
26जेएनडी30-पुलिस गिरफ्त में हत्या करने का आरोपी। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। करेला गांव निवासी सुमित की हत्या के आरोपी रोहतक के समर गोपालपुर गांव निवासी मोनू को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी संदीप कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 15 अगस्त को करेला निवासी मुकेश ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि उसका पति सुमित अचानक लापता हो गया था लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने प्रारंभिक स्तर पर छानबीन की लेकिन सफलता न मिलने पर मामला सीआईए को सौंप दिया गया।
सीआईए टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 25 सितंबर को मोनू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया किया कि 14 अगस्त को उसने सुमित की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसे शक था कि सुमित और उनके परिवार की महिला के बीच संबंध हैं। इसी शक और रंजिश के चलते उसने हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन

14 अगस्त को उसने सुमित को पीजीआई रोहतक से गांव समर गोपालपुर बुलाया। वहां एक सुनसान स्थान पर उसने पहले शराब पिलाई और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए उसने जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया और वहां से भाग गया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने समर गोपालपुर के जंगल से मृतक का क्षत-विक्षत कंकाल बरामद किया। परिजनों ने हड्डियों और कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान की।
शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया और बाद में परिजनों के हवाले कर दिया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी मोनू को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें