फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुगनि देवी की टीम ने 36 रनों से जीता मैच

Sat, 18 Jan 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके18-राजीव गांधी स्टेडियम में मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन व गोयल क्रिकेट क्लब के बीच वनडे अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। सुगनि देवी की टीम ने 36 रनों से मैच जीता। सुगनि देवी टीम के अभिनव ने 85 रन व गोयल टीम के हर्षित ने शानदार 123 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

कोच मुरली ने बताया कि सुगनि देवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुगनि टीम की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े व दूसरा विकेट 153 रन के स्कोर पर गिरा। अभिनव सिंह की शानदार 85 रन व कार्तिक नायक के 38 रन की बदौलत सुगनि की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 251 रन बनाए। सुगनि टीम के चिराग ने 28 व जतिन ने 30 रन बनाए। गोयल की टीम के देव ने 10 ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट लिए , लेविन व परिक्षित ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में गोयल टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 30 के स्कोर पर पहला विकेट व 37 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया। हर्षित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए, लेकिन टीम को मैच जिता नहीं पाए। गोयल की पूरी टीम 216 रन पर ऑलआउट हो गई। सुगनि टीम के कुनाल हुड्डा ने पांच विकेट व राहुल सिंह ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें