फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसयूसीआई ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 27 Jul 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी ने जन जीवन की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ मानसरोवर पार्क से डीसी कार्यालय रोहतक तक विरोध प्रदर्शन किया। उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसयूसीआई के राज्य कमेटी सदस्य और मशहूर किसान नेता कामरेड जयकरण मांडौठी व हरीश कुमार ने प्रदर्शन की अगुवाई की।
विज्ञापन

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के नेता जयकरण मांडौठी ने कहा कि महंगाई पर रोक लगाने की बजाय महंगाई बढ़ाने की नीतियां बनाई बनाई जा रही है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और जरूरत की तमाम आवश्यक चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। छात्र नेता उमेश मौर्य ने कहा कि सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य का निजीकरण कर रही है। फीस-वृद्धि करके और स्कूलों में बेरोकटोक पास की नीति लागू करके शिक्षा को बर्बाद किया जा रहा है। बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज और परिवहन रोडवेज आदि सेवाओं का निजीकरण किया जा रहा है। लोकल रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसों की भारी कमी है।
मनीषा ने कहा कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) स्कीम आम जन के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। महिला व बच्चियों पर हमले हो रहे हैं। अश्लीलता और शराब आदि नशों को बढ़ावा दिया जा रहा है। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य कमेटी सदस्य हरीश सैनी ने कहा कि मोबाइल रिचार्ज व डेटा पैक की दरें बढ़ाकर प्राइवेट टेलीकॉम कम्पनियां उपभोक्ताओं को लूट रही है। सरकार की इस पर कोई रोक नही है। बेरोजगारी चरम पर है। कौशल स्कीम एक छलावा है। अग्निवीर या अग्निपथ स्कीम से हरियाणा के नौजवान दुखी हैं।
विज्ञापन

मजदूर नेता रामनिवास ने कहा कि न तो स्कीम वर्करों को न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है न ही सरकार इन्हें अपना कर्मचारी मान रही है। मजदूर-विरोधी चारों लेबर कोड से लूट बढ़ी है। इस मौके पर कृष्ण, केसू, भारत, रामकिशन, सतबीर बल्हारा, सतीश आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें