फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 40 क्विंटल चूरापोस्त सहित झारखंड से युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में झारखंड से विवेक कुमार उर्फ डबलू । स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। स्टेट नारकोक्टिस ब्यूरो की रोहतक इकाई ने झारखंड में छापा मारकर नशा तस्करी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 क्विंटल चूरापोस्त बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान झारखंड राज्य के चतरा जिले के विवेक कुमार उर्फ डबलू के रूप में हुई। पुलिस की विशेष टीम आरोपी को झारखंड से लेकर आ रही है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ब्यूरो की रोहतक यूनिट के इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि 27 अक्तूबर 2023 को पलवल में केस दर्ज किया गया था। केस की जांच करते हुए ब्यूरो की रोहतक यूनिट ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ झारखंड में पहले से तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें