रोहतक। जो विद्यार्थी साल भर किसी कारण से ठीक से तैयारी नहीं कर पाए वे सभी विद्यार्थी प्लान बनाकर तैयारी करेंगे तो 80 से 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सकते हैं। आमतौर पर बच्चों को न्यूमेरिकल में प्रॉब्लम आती है। ऐसे विद्यार्थियों को आसान और उच्च अंक वाले अध्याय (इजी एंड हाई स्कोरिंग) की तैयारी करें।
ऐसा कहना है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विद्यालय मोखरा से फिजिक्स के प्रवक्ता कुलदीप सिंह पंघाल का। वह बताते हैं कि ये अध्याय थ्योरी आधारित हैं। इनमें न्यूमेरिकल की समस्या कम होती है जिनसे 40 अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
22 वर्ष का अनुभव रखने वाले प्रवक्ता कुलदीप सिंह पंघाल का कहना है कि फिजिक्स के लिए विद्यार्थी लिखकर अभ्यास करें। प्रश्न या डेरिवेशन को हमेशा लिखकर याद करें। उन्होंने कहा चैप्टर वाइज शॉर्ट नोट्स (की-नोट्स) तैयार करें और एग्जाम से पहले उन्हें जरूर पढ़ें।
पिछले वर्षों के प्रश्न (पीवाईक्यूज) जरूर हल करें। अभ्यास के दौरान अपने उत्तरों को अध्यापक से चेक करवाएं ताकि आपको पता चल सके कि प्रश्न के उत्तर में कितना और क्या लिखना है।
ये अध्याय पढ़ने से ला सकेंगे 80 प्रतिशत अंक
कुलदीप सिंह पंघाल ने बताया कि अंक बढ़ाने के लिए विद्यार्थी फिजिक्स के चैप्टर्स में केवल मुख्य टॉपिक्स को तैयार कर लेने से आसानी से 80 प्रतिशत अंक ला सकते हैं। इनमें गॉस लॉ, किरचॉफ लाॅ, ट्रांसफार्मर, बायोट-सावर्ट लॉ, कूलम्बस लॉ, इलेक्ट्रिक डिपोल (फील्ड ओन एक्सियल एंड इक्वेटर लाइन), एम्पियर सर्किटल लॉ व एलसीटार सर्किट चैप्टर की तैयारी कर सकते हैं।
रे ऑप्टिक्स और वेव ऑप्टिक्स से मिलते हैं 14 अंक
कुलदीप सिंह पंघाल ने बताया कि पाठ 14 सेमीकंडक्टर (सिर्फ थ्योरी बेस्ड), पाठ 5 मैग्नेटिज्म, पाठ 8 इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स, पाठ 9 व 10 रे ऑप्टिक्स और वेव ऑप्टिक्स (14 अंकों के लिए), ड्यूल नेचर ऑफ रेडिएशन एंड मेटर, ऐडम्स एंड न्यूक्लियस आसान पाठ्यक्रम हैं। इन अध्याय से 40 अंक के सवाल पूछे जाते हैं।