फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को एआई और मशीन लर्निंग के बारे में बताया

Fri, 25 Oct 2024 05:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग में शुक्रवार को लेटेस्ट ट्रेंड्स इन इंजीनियरिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मदीना के शिक्षकों और विद्यार्थियाें ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने 3डी प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग और सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। यूआईईटी की डॉ. गरिमा चोपड़ा और अन्नू ने विद्यार्थियों को विभिन्न इंजीनियरिंग कोर्सेज के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद विद्यार्थियों को इनक्यूबेशन सेंटर में ले जाया गया, जहां डा. दीपक छाबड़ा ने 3डी प्रिंटिंग एवं इनक्यूबेशन सेंटर में चल रहे विभिन्न स्टार्टअप्स स्कीम्स तथा प्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संस्थान की प्रयोगशालाओं की विजिट करवाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह, प्रो. विनीत, प्रो. प्रभाकर कौशिक, डाॅ. रविंद्र कुमार सहदेव, डाॅ. मनजीत कौर, डाॅ. राजेश, और डाॅ. गुरदयाल इत्यादि प्राध्यापक मौजूद रहे।कार्यक्रम का समन्वयन डा. कविता हुड्डा और इंजीनियर खुशबू ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह सहित कई अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें