फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण, संकाय और पाठ्यक्रम से परिचित कराया

विज्ञापन
10सीटीके38..एमडीयू के विधि विभाग में बीए एलएलबी नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए आयोजित 
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के विधि विभाग में वीरवार को बीए एलएलबी, एलएलबी और एलएलम (प्रथम सेमेस्टर, शिफ्ट एक और दो) के नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ढुल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डॉ. अनुसूया यादव ने मुख्य अतिथि और कार्यक्रम का औपचारिक परिचय दिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता जगन्नाथ विश्वविद्यालय, जयपुर के प्रो चांसलर प्रो. वीके अग्रवाल मुख्य वक्ता रहे। प्रो. अग्रवाल ने विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने में कानूनी शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संकाय और पाठ्यक्रम से परिचित कराना था। इसमें विद्यार्थियों को अपने साथियों और संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करने का अवसर भी प्रदान किया। डॉ. अनुसूया यादव, एसोसिएट प्रो. ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षकों डॉ. सोनू, डॉ. सत्यपाल, डॉ. योगेंद्र, डॉ. प्रतिमा, डॉ. सुरेंद्र दहिया, डॉ. प्रदीप, डॉ. राहुल यादव, डॉ. परविंदर और डॉ. श्रुति, सुमित, महिमा के साथ-साथ विभाग के शोधार्थी और विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें