06jjrp07- झज्जर। बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर शपथ लेते हुए बच्चे। स्त्रोत- संस्था
झज्जर। एमडीडी ऑफ इंडिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में झज्जर ब्लाॅक और बेरी ब्लाॅक के स्कूलों में बाल विवाह मुक्त व बाल मजदूरी मुक्त जिला बनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर शपथ दिलाई गई।
सामुदायिक सोशल वर्कर एमडीडी ऑफ इंडिया से संदीप जांगड़ा ने कहा कि बाल विवाह एवं बाल मजदूरी दोनों ही एक गंभीर समस्या है, जिस कारण लड़कियों के सपने पूरे नहीं हो पाते। जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार यह केवल कानून व व्यवस्था का मसला नहीं है बल्कि यह एक गंभीर समस्या है, ऐसे में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। तभी लड़कियां अपने बचपन को अपनी इच्छानुसार जी पाएंगी। बाल विवाह के कारण लड़कियों की शिक्षा पूरी नहीं हो पाती है, जिससे उनका शारीरिक विकास मानसिक व भावनात्मक तथा आर्थिक विकास नहीं हो पा रहा है। इस अवसर पर मंजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार, संदीप, बलराम, दिनेश जून, रणवीर, अनिल, अजीत, सुनील, प्रवीण भारद्वाज, निर्मल मौजूद रहे।