माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्टार ग्लोबल स्कूल भालौठ व नवयुग हाई स्कूल नेहरु कॉलोनी में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रकृति के रंग कागज पर उकेर कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्टार ग्लोबल स्कूल में हुई प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन्होंने अपनी सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने प्रकृति से जुड़े चित्र कागज पर उकेर अपनी भावना व्यक्त की। निर्णायक मंडल ने कृतिका को प्रथम, कैशी को द्वितीय व सावी को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना।
विद्यालय प्राचार्य राजीव ढाका ने विजेता विद्यार्थियों को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक सोच को विकसित करने के साथ उनमें आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धात्मक भावना प्रोत्साहित करती हैं।
इधर, नवयुग स्कूल के विद्यार्थियों ने भी स्पर्धा में अपनी प्रतिभा के रंग भरे। स्पर्धा में कक्षा एक से चार के 52 विद्यार्थियों ने हिसा लिया। इसमें कक्षार चार से संचित प्रथम, यश द्वितीय व अरमान तृतीय रहा। इन्हें स्कूल के शिक्षकों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
47-पेंटिंग स्पर्धा में शामिल नवयुग स्कूल के विद्यार्थी। स्कूल