फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाम से बचने के लिए समय से घर से निकलें परीक्षार्थी

Sat, 26 Jul 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीईटी को लेकर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने एडवायजरी जारी की है। उन्होंने जाम से बचने के लिए समय से पहले घर से निकलने की अपील परीक्षार्थियों से की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 26 व 27 जुलाई को सीईटी के लिए 51 लोकेशन पर कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 10 बजे से 11:45 बजे और दूसरी पाली में 3:15 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होगी। ऐेसें में 74 हजार परीक्षार्थियों की आवाजाही संभावित है। परीक्षा वाले दिन अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें ताकि जाम से बचकर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश टाइम से डेढ़ घंटे पहले पहुंच सके।
एडमिट कार्ड व वैध पहचान पत्र अवश्य साथ रखें। कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट इत्यादि साथ ना रखें। जल्दबाजी में ट्रैफिक नियम न तोड़ें। हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। संभव हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र का लोकेशन लेने के ळिए गुगल मैप या ट्रैफिक पुलिस की सहायता लें। शनिवार और रविवार को सुबह 7 से 10.30 बजे और दोपहर में 1 बजे से 3.30 बजे तक सड़कों पर ट्रैफिक अधिक रहेगी। इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचें। ⁠परीक्षा केंद्रों के आसपास नो पार्किंग जोन घोषित किए गए हैं। अनावश्यक रूप से उन क्षेत्रों में वाहन न ले जाएं।
ऑटो चालक किसी भी परीक्षार्थियों की मजबूरी का फायदा ना उठाएं। मनमाना किराया ना वसूल करें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपने पॉइंट पर अलर्ट रहकर ड्यूटी करेंगे। कहीं पर कोई जाम की स्थिति ना बने यह सुनिश्चित करेंगे। यदि कहीं पर जाम लगता है तो तुरंत संबंधित थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज व ट्रैफिक पुलिस जाम को खुलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें