रेवाड़ी। गांव सुन्दरोज स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हरियाली तीज पर पतंग बनाओ और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पतंग बनाने में पंकज और मेहंदी रचाओ स्पर्धा में प्रिया प्रथम रहीं।
मुख्य अध्यापिका कांता देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन विज्ञान अध्यापक महेश कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में अध्यापक सुरेश कुमार व अध्यापिका कृष्णा कुमारी शामिल रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में क्रियाशीलता, रचनात्मकता तथा सृजनशीलता आदि गुणों का विकास होता है। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पतंग बनाओ प्रतियोगिता में पंकज ने प्रथम, रितिक ने द्वितीय तथा नरेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम, निशिता ने द्वितीय तथा कशिश व शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अध्यापिका ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अध्यापक पवन, अजीत सिंह क्लर्क सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।