फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में छात्रों के धरने को मिला जिप चेयरपर्सन मंजू हुड्डा का समर्थन, हल्ला बोल आज

विज्ञापन
41 एमडीयू के गेट नंबर दो के बाहर धरने पर बैठे संयुक्त छात्र समिति के सदस्य। स्रोत:समिति
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में छात्रों की ओर से अपनी संवैधानिक मांगों को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण धरने को रविवार काे जिला परिषद रोहतक की चेयरमैन मंजू हुड्डा के प्रतिनिधि सोनू नांदल ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में विश्वविद्यालय के गेट पर छात्रों का धरने पर बैठना चिंता का विषय है जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका है। प्रतिनिधि सोनू नांदल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की है कि कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से ले और मांगों को मानकर छात्रों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाए।
संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के छात्र नेता हिमांशु देशवाल और प्रदीप मोटा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना छात्रों का संवैधानिक अधिकार है। छात्र नेताओं ने घोषणा की है कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया तो सोमवार को गेट नंबर-2 पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें