फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी दाखिला प्रक्रिया में संशोधन के लिए कुलसचिव से मिले छात्र : सीवाईएसएस

Tue, 16 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के छात्र नेता दीपक धनखड़ के नेतृत्व में पीएचडी में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी सीवाईएसएस की टीम के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे। यहां कुलसचिव गुलशन तनेजा व डीन एकेडमिक एएस मान ने विद्यार्थियों की बातें सुनी।
विज्ञापन

छात्र नेता दीपक धनखड़ ने पीएचडी दाखिला प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कुलसचिव व डीन एकेडमिक से कहा कि पिछले वीरवार को वे एमडीयू के कुलपति से पीएचडी दाखिला प्रक्रिया में संशोधन करने के लिए मिले थे। उन्होंने कुलसचिव व डीन से कहा कि पहले एमडीयू में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता था, इस बार प्रवेश परीक्षा बंद करके जिन विद्यार्थियों का जेआरएफ है वही दाखिला ले पाएंगे। इसमें भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक सीट पर केवल तीन विद्यार्थियों को ही इंटरव्यू के लिए मान्य किया है। दीपक धनखड़ का कहना है कि जिन भी विद्यार्थियों का जेआरएफ है उन सभी को पीएचडी इंटरव्यू में शामिल किया जाए ताकि अपनी शिक्षा के आधार पर पढ़ने वाले शोधार्थियों का दाखिला हो सके।
धनखड़ ने कुलसचिव से कहा कि विश्वविद्यालय को पीएचडी दाखिला प्रक्रिया में संशोधन करना चाहिए व सभी विद्यार्थियों को जिनके पास जीआरएफ हैं उन सभी विद्यार्थियों को इंटरव्यू में बुलाया जाए। कुलसचिव गुलशन तनेजा व डीन एकेडमिक एएस मान ने आश्वासन दिया कि वह कमेटी बनाकर जल्द चर्चा करेंगे और जो विद्यार्थियों के हित में होगा वही करेंगे। इस अवसर पर नितिन डांगी, अंकित, निधि, इशू, मोहित, निलेश, अमन, अंकित अहलावत, सचिन, मनदीप, रवि, रोहित, सोनू, अंजलि, माही, योगेश, प्रियांशु, कमल, प्रमोद, जितेंद्र, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें