05सीटीके30-अमूल साबर डेयरी रोहतक प्लांट का दौरा करने पहुंचा एमडीयू के यूआईईटी के विद्यार्थियों
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक-बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के दल ने औद्योगिक भ्रमण के तहत अमूल साबर डेयरी रोहतक प्लांट का दौरा किया। यहां प्लांट के दुग्ध उत्पादों की प्रक्रिया जानी।
बायोटेक इंजीनियरिंग की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. मनजीत कौर व सहायक प्रोफेसर डाॅ. विकास ढुल की अगुवाई में 42 विद्यार्थियों के दल ने भ्रमण किया। इस दौरान छोटी सहकारी डेयरी उद्योग के स्थापित वैश्विक ब्रांड बनने की विकास यात्रा को जाना। अमूल रोहतक प्लांट के दौरे से विद्यार्थियों के क्लीन इन प्लेस के लिए स्वचालन प्रक्रिया, स्टरलाइजेशन इन प्लेस तकनीक, पाश्चराइजेशन प्रक्रिया, दूध के प्रसंस्करण, किण्वित दूध उत्पादों व अन्य उत्पादों के उत्पादन और औद्योगिक स्तर पर पैकेजिंग तकनीक की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त कर अपने ज्ञान में अभिवृद्धि की।