फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों ने जाना परीक्षा के तनाव से बचना

Mon, 08 Dec 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग एवं सेंटर फॉर योगिक स्टडीज के संयुक्त सहयोग से दो दिवसीय ऑनलाइन योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स और एफिलिएटेड कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा काल के तनाव से बचना व उन्हें बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान कर जीवन में सफल बनाना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता प्रो. सुनीता सैनी ने विद्यार्थियों को योग अभ्यास के माध्यम से तनाव मुक्ति पाने का रास्ता दिखाया। उन्होंने अभ्यास और वैराग्य का महत्व समझाते हुए श्रीमद्भागवत के कर्मयोग के सिद्धांतों पर भी प्रकाश डाला।

डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सोनू देहमीवाल ने कहा कि छात्र कल्याण विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर ऐसी कार्यशाला आयोजित करता रहेगा। छात्र कल्याण विभाग प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक टैगोर सभागार में योग कक्षाएं आयोजित करता है। योगाचार्य नरेश अहलावत ने योग कैप्सूल अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें