फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौंद कलां कॉलेज के छात्रों ने जाम लगाया

Fri, 06 Dec 2013 09:47 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के चरखी दादरी में बौंद कलां के राजकीय महाविद्यालय में फीस वृद्धि से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को चरखी दादरी-रोहतक मार्ग पर कॉलेज के आगे अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

कॉलेज छात्रों का कहना थाकॉलेज प्रशासन ने इस बार विभिन्न मदों में फीस में काफी वृद्धि कर दी जबकि महाविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर छात्र गरीब परिवारों से हैं। ऐसे में फीस वृद्धि करना नाजायज है।

उन्होंने कॉलेज प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत करवाया लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई।

इसके कारण उन्हें जाम लगाने पर विवश होना पड़ा। मुख्य मार्ग पर जाम लगते ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम की सूचना मिलते ही बौंद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन छात्र मौके पर उच्च अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में नायब तहसीलदार ओमवीर भौरिया मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाया। तब जाकर जाम खोला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें