फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला बनेगा सब-डिवीजन ः हुड्डा

Fri, 06 Dec 2013 09:40 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को सांपला में लगभग 113 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही सांपला को सब डिवीजन बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा सब-डिवीजन की घोषणा करते हुए पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करीब बारह बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सांपला के छोटूराम कॉलेज में पहुंचे। उन्होंने कॉलेज में ही सात परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसमें नया कुलताना माइनर, नया इस्माईला माइनर, सांपला-खरखौदा मार्ग पर आरओबी का निर्माण, माइनर के साथ-साथ गांव मुंगाण से जसराना तक सड़क का निर्माण, सांपला में लड़कों के लिए सरकारी कॉलेज के भवन का निर्माण, सांपला से डीघल तक के सड़क मार्ग का सुधार कार्य और खेड़ी सांपला माइनर की सर्विस लेन पर गांव खरखौदा से एनएच-10 तक सड़क का निर्माण कार्य शामिल है।

साथ ही हुड्डा ने सांपला तहसील को सब-डिवीजन बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बाढड़ा, मतलौडा और मोखरा में तीन सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे। सांपला में मॉडल स्कूल के भवन का निर्माण कार्य 14 जनवरी से और नई सब्जी मंडी का निर्माण कार्य 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



इस अवसर पर हुड्डा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की योजना सभी गांवों का विकास करने की है और आज जिन सात परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, उनसे सांपला क्षेत्र का बहुत विकास होगा। इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक भारत भूषण बत्तरा, विनोद शर्मा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, कुलदीप नंबरदार, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जयदीप धनखड़, बिट्टु हुड्डा, जिला परिषद अध्यक्ष राजेश भालोठ, संत कुमार, विरेन्द्र पाल, राजपाल मकडोली, रोहतक रेंज के आईजी अनिल राव, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल मौजूद रहे।

एक जनवरी से लागू होगी गोहाना रैली की घोषणाएं
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आधारशिला रखने के बाद कहा कि गोहाना रैली में की गई सभी घोषणाएं एक जनवरी से लागू हो जाएंगी। वे खुद इस काम पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वही देश व प्रदेश आगे रहेगा, जो शिक्षा की दौड़ में आगे होगा। हमारी सरकार ने पिछले आठ साल में 40 नए कॉलेज खोले हैं। हमारा इरादा हरियाणा को शिक्षा का अंतरराष्ट्रीय हब बनाने का है।

झज्जर रोड पर डॉ. अंबेडकर पार्क का उद्घाटन
मुख्यमंत्री हुड्डा ने शुक्रवार को झज्जर रोड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क का उद्घाटन किया। यह पार्क 2.25 एकड़ क्षेत्र में बना है। इस पर लगभग एक करोड़ 12 लाख रुपये की लागत आई है। इस पार्क में 380 मीटर की बाउंड्री वॉल और 500 मीटर लंबा फुटपाथ है। इसके अलावा बरसात से बचाव के लिए एक रेन शैल्टर और पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट भी बनाए गए हैं।

हुड्डा ने मानसरोवर पार्क के पास श्रीराम रंगशाला और ओपन थियेटर के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस पर लगभग पांच करोड़ 12 लाख रुपये की लागत आएगी। इसमें 1200 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता होगी और थियेटर से जुड़ी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होगी। हुड्डा ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय भवन निर्माण सदन का भी शिलान्यास किया। इस पर लगभग 17 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत आएगी। यह पांच मंजिला भवन होगा और इसमें एक बेसमेंट भी होगा। यह भवन अक्तूबर 2015 तक बनकर तैयार हो जाएगा।


मंडेला को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भारत रत्न नेल्सन मंडेला के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए कार्य को अमलीजामा पहनाया। भारत रत्न सम्मान प्राप्त करने के लिए जब वे नई दिल्ली आए थे, तो उनकी मुलाकात मेरे पिता चौ. रणबीर सिंह से भी हुई थी।

उस समय सौभाग्य से मैं भी वहीं था और मैं उनके विचारों को सुनकर बहुत प्रभावित हुआ। नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। हुड्डा ने कहा कि मंडेला के निधन केे कारण आज कोई बड़ा समारोह नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें