रोहतक/कलानौर। मनीषा हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। बुधवार को जिले में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया।
पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज के विद्यार्थियों ने पावर हाउस चौक पर 10 मिनट के लिए सड़क जाम की तो एमडीयू की छात्राओं ने देर शाम कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस महिला सेवा दल की सदस्यों ने आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। कलानौर में व्यापारियों ने दोपहर तक बाजार बंद रखकर नाराजगी जताई।
मनीषा हत्याकांड से नाराज युवा बुधवार को पावर हाउस चौक पर इकट्ठा हुए और मनीषा के परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए रोष प्रकट किया। पुलिस व अन्य लोगों ने जाम लगाने वाले युवाओं को समझा कर जाम खुलवाया।
आंबेडकर चौक पर कांग्रेस महिला सेवा दल ने मनीषा को न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
कलानौर में व्यापारमंडल ने बाजार बंद कर रोष जताया
वाल्मीकि आश्रम कलानौर में बुधवार को सर्व समाज व्यापार मंडल के सदस्य इकट्ठा हुए और पैदल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शिक्षिका मनीषा की हत्या के रोष में दोपहर तक बाजार बंद रखे। प्रधान जयबीर दांगी ने कहा कि बेटी मनीषा की मौत जिस परिस्थिति में हुई है इससे संदेश उठना लाजमी है। कलानाैर का व्यापारी पीड़ित परिवार के साथ है। इस मौके पर कलानौर व्यापार मंडल प्रधान विनोद बंटी बठला, प्रधान संतलाल वधवा, संजय पुनियानी, विनोद कुमार, दीपक, यश ग्रोवर, मुकेश जांगड़ा, राजेंद्र फौजी गुढाण, सुरेश मेहरा, अरविंद सैनी, सुनील राणा मौजूद रहे।
एमडीयू के गेट पर मनीषा हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालती महिला छात्राव
एमडीयू के गेट पर मनीषा हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालती महिला छात्राव
एमडीयू के गेट पर मनीषा हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालती महिला छात्राव