फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी ही देश का भविष्य : नरेश कुमार

विज्ञापन
19जेएनडी22: विद्यार्थियों नशे के प्रति जागरूक करते हुए। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरैण कलां में नशा मुक्ति टीम नेे विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उप-निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें व नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहें।
उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और नशामुक्त रहकर ही वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति भी सतर्क किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइबर ठग फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से ओटीपी, पासवर्ड जैसी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन करने को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में सरकार की ओर से लागू किए गए तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत–सुरक्षित भारत का संकल्प लिया और नशा व साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें