फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जहर निगलने वाली छात्रा ने तोड़ा दम, सोनीपत का युवक करता था परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नए बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी पार्क में सहेली के आगे जहरीला पदार्थ निगलने वाली राजकीय महिला कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा (20) ने वीरवार रात पीजीआई में दम तोड़ दिया। पिता का आरोप है कि सोनीपत जिले के गांव फरमाणा निवासी दीपक से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच टीम सहेली से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि बेटी राजकीय महिला काॅलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। सोनीपत के गांव फरमाणा के दीपक का करीब एक साल से आना-जाना था। बेटी ने एक दिन बताया था कि दीपक उसे परेशान करता है। उन्होंने दीपक को समझाया भी था।
इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जब भी उसकी बेटी कॉलेज आती-जाती थी, आरोपी उसे परेशान करता। आरोपी से तंग आकर ही बेटी ने जान दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


-सहेली से होगी पूछताछ, पार्क में मिली नीले रंग की शीशी
जांच अधिकारी एसआई आशा रानी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि जब उसने जहरीला पदार्थ निगला, उस समय उसकी सहेली सामने बैठी थी। सहेली का कहना है कि उसने समझाया था लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस को घटनास्थल पर नीले रंग की शीशी मिली है। शीशी के ऊपर स्पिन लिखा हुआ है। अब पुलिस सहेली से भी पूछताछ करेगी ताकि मामले की गहराई में पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें