फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माड़ोदी में कहासुनी में पड़ोस के युवक ने छात्र के सीने में घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। माड़ोदी गांव में शनिवार शाम कहासुनी में नौंवी कक्षा के छात्र अजय के सीने में पड़ोस के ही मनीष ने चाकू घोप दिया। इससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पीजीआई में उसे भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माड़ोदी निवासी पीड़ित अजय ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह शनिवार शाम माड़ोदी जेल रोड पर बने अखाडे़ में वर्जिस करने गया था। यहां गांव के और भी कई लोग वर्जिस कर रहे थे। पड़ोसी मनीष उर्फ मोनू भी अखाड़े में आया हुआ था। कुछ देर बाद मनीष अचानक से मेरे पीछे की तरफ आया और मुझे पकड़ लिया। पहले उसने गला घोंटने का प्रयास किया। जैसे ही मैंने अपना गला छुड़वाया तो मनीष ने मेरे सीने में चाकू घोप दिया। चिल्लाने पर लोगों को आता देख वह मौके से फरार हो गया। कुछ दिन पहले मनीष के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। उसी कहासुनी को लेकर मनीष मुझसे रंजिश रखता था। घायल को पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें