फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सोमवार सुबह सूरज बादलों की ओट से झांकता हुआ निकला। इस दरमियान हवा चली तो मौसम खुशगवार हो गया। दोपहर में करीब आधे घंटे तक झमाझम और फिर शाम तक बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक घुल गई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार को उमस भरी गर्मी रहने की वजह से लोग बेहाल रहे। रात 10 बजे के बाद हवा चली तो लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह के समय सूरज निकला पर बादलों की ओट में रहने की वजह से अपनी आभा नहीं बिखेर सका। जिससे लोगों ने काफी राहत की सांस ली। दोपहर करीब 12 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। तीन बजे आसमान में काली घटा घिर आई जब तक लोग अपने मुकाम तक पहुंचते तब तक झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही। इसकी वजह से मौसम में ठंडक सी महसूस होने लगी।
वहीं, बारिश होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश होने की वजह से जहां निचले इलाकों में पानी भर गया वहीं कई स्थानों पर कीचड़ ही कीचड़ हो गई। सब्जी मंडी, कच्चा बेरी रोड एरिया में कीचड़ होने की वजह से लोगों का वाहन तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को करीब छह मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मंगलवार को भी अच्छी बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें