फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मध्यप्रदेश के मालवा महोत्सव में दिखा हरियाणा संस्कृति का दमखम

Thu, 15 May 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14सीटीके58 मध्यप्रदेश के मालवा महोत्सव में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति के बाद मौजूद रंगारंग आर्
विज्ञापन
रोहतक। रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश में आयोजित मालवा महोत्सव के दौरान हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। हरियाणवी कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति का दमखम दिखाया। रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मालवा महोत्सव के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मदन मोहन सिंह ने हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति की सराहना की।
विज्ञापन

मालवा महोत्सव में अनेक राज्यों की टीम ने भाग लिया। मुख्यमंत्री मदन मोहन सिंह ने सभी टीमों को सम्मानित किया। प्रधान सुरेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग का आभार प्रकट किया। रंगारंग आर्ट एंड कल्चर एसोसिएशन के सचिव मोहन सिंह ने मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग के प्रोग्राम अधिकारी दीपक का आभार किया। हरियाणवी लोक नृत्य टीम में प्रदीप कुमार, अमित कुमार, प्रेरणा, कार्तिक शर्मा, महेंद्र नाथ, अरविंद कुमार, शिवानी, सपना, रिचा चौहान, शीतल व जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें