फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम अग्रवाल सभा के चुनाव पर रोक

Sat, 17 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम अग्रवाल सभा की चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। सदस्यता संबंधी विवाद के चलते जिला रजिस्ट्रार ने शुक्रवार को यह फैसला लिया। इससे पहले उन्होंने अग्रवाल सभा के सदस्यों का पक्ष भी सुना। अब 18 अक्तूबर को होेने वाला चुनाव अगले आदेशों तक नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि अग्रवाल सभा के तत्कालीन प्रधान कृष्ण कुमार गोयल ने सभा के नए सदस्य बनाने को लेकर उठे विवाद के बाद त्यागपत्र दे दिया था। सभा के संचालन के लिए जिला रजिस्ट्रार की ओर से छह सदस्यीय एडहॉक कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने सभा के 175 सदस्यों के साथ-साथ कुल 295 सदस्य बनाए। इसके बाद एडहॉक कमेटी प्रधानी के लिए चुनाव घोषित कर दिए।

 प्रधान का चुनाव 18 अक्तूबर रविवार को होना था। इस मामले को लेकर कई सदस्यों ने जिला रजिस्ट्रार सहित कोर्ट में संज्ञान लेने की अर्जी दी। जिला रजिस्ट्रार ने सभा के सदस्यों को शुक्रवार को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया। सभा सदस्यों का पक्ष सुनने के बाद जिला रजिस्ट्रार आर.एस. सांखला ने एडहॉक कमेटी की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


उधर, सभा की एडहॉक कमेटी के सदस्य विजय मित्तल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पर रोक संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली है। चुनाव घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को ही होगा।
विज्ञापन


कमेटी के नए और पुराने सदस्य बनाने को लेकर सभा में विवाद है, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया सोसायटी एक्ट के प्रावधानों के तहत स्थगित की गई है।
आर.एस. सांखला
जिला सोसायटी एंड फर्म रजिस्ट्रार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें