फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वर्णकार समाज की 14 को होगी राज्यस्तरीय कार्यशाला

Thu, 11 Dec 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शीला बाईपास स्थित एक होटल में स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा की ओर से रोजगार के विभिन्न बिंदुओं को लेकर 14 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रदेशस्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा एवं लोक संपर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेंद्र कुमार वर्मा कोथ व रामराये सुनार धर्मशाला समिति के प्रधान पुरुषोतम सोनी बड़ाला ने बताया कि इस एक दिवसीय कार्यशाला में कौर कमेटी के गठन के साथ-साथ सोना-चांदी को शुद्ध-टंच निकालने की विधि एवं समाज एवं रोजगार हितैषी अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
सोना-चांदी को शुद्ध करने की विधि टंच विशेष एक्सपर्ट प्रशिक्षक शांतिलाल सोनी की ओर से सिखाई जाएगी। प्रशिक्षुओं को सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस कार्यशाला में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयपाल सिंह लाम्बा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू लांबा एवं लखीराम सोनी, समाज सेवी डॉ. सुभाषचंद्र, सुरेंद्रपाल वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, रिटायर्ड प्राचार्य राजकुमार वर्मा, मोतीराम सोनी आदि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें