फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इस्कॉन सेंटर में 13 अगस्त से शुरू होगी श्रीकृष्ण कथा

Sun, 10 Aug 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर सेक्टर-3 स्थित इस्कॉन सेंटर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 से 15 अगस्त तक श्रीकृष्ण कथा होगी। 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह 8 बजे भगवान के दर्शन होंगे। 31 अगस्त तक नियमित अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।
बलराम कथा के लिए दिल्ली से कथा वाचक रुक्मिनी कृष्णा आएंगे। इस्कॉन सेंटर के अलावा शहर और गांवों के अन्य मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर्व पर कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस बार प्रतियोगिताएं भी होंगी। सेंटर के प्रभारी रूप सनातन दास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन श्रीधा-गोविंद झूलन यात्रा भी रहेगी। इसके लिए फूलों से झूला सजाया जाएगा।
विज्ञापन

13 से 15 अगस्त तक श्रीकृष्ण कथा होगी। प्रतिदिन शाम को 5 से 6 बजे तक कीर्तन, 6 से 8 बजे तक कथा होगी और प्रसाद वितरण होगा। 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह 8 बजे भगवान के दर्शन, 9 बजे श्रीमद्भगवतम क्लास, इसके बाद शाम को 5 से 9 बजे तक झूलन यात्रा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

रात को 9 से 11 बजे तक राधा-कृष्ण अभिषेक होगा। रात को 11.30 बजे भगवान को छप्पन भोग लगेगा और रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय महाआरती होगी। इसके बाद 12.30 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस बार 17 अगस्त और 31 अगस्त को भी कार्यक्रम होंगे। इस दिन श्रीराधाष्टमी पर्व मनेगा। वहीं इस बार बच्चों के लिए विभिन्न कंपीटीशन भी कराए जाएंगे। विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें