फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर के साफ्टवेयर में आई गड़बड़ी से स्पॉट बिलिंग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम के पंचकूला स्थित सर्वर में फिर गड़बड़ी आ गई है, जिससे स्पॉट बिलिंग सिस्टम के बिलों की रीडिंग का मिलान बिल जमा करने के साफ्टवेयर से नहीं हो रहा है। इसके मद्देनजर वीरवार को स्पॉट बिलिंग का काम फिर रोक दिया गया। इंजीनियरों की टीम साफ्टवेयर की गड़बड़ी दूर करने में जुटी हैं। आधिकारिक सूत्रों की माने तो शुक्रवार दोपहर तक साफ्टवेयर अपडेट हो सकता है।
विज्ञापन

24 मार्च से लॉकडाउन होने की वजह से स्पॉट बिलिंग का काम बंद कर दिया गया। अप्रैल और मई में उपभोक्ताओं के मोबाइल पर आरएनटी (रीडिंग नॉट टेकन) के बिल भेजे, जो ज्यादा रीडिंग के आए। इसके चलते अधिकारियों के आदेश पर एक जून से स्पॉट बिलिंग शुरू कर दी। एक से तीन जून की दोपहर तक टीम ने स्पॉट रीडिंग लेकर बिल उपभोक्ताओं को दिए। जब उपभोक्ता बिल जमा करने पहुंचे तो उनके बिल की रीडिंग और बिजली निगम के कंप्यूटर की रीडिंग में बड़ा अंतर मिला है। जब इसकी जानकारी निगम के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने फिर पंचकूला में संपर्क साधा। इसके चलते बुधवार शाम से वीरवार तक इंजीनियरों की टीम सिस्टम में आई गड़बड़ी दुरुस्त करने में जुटी रही। माना जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर तक सिस्टम अपडेट हो सकेगा, तब कहीं जाकर लोगों को बिल दिए जा सकेंगे।
आरएनटी की वजह से आ रही गड़बड़ी
अधिकारियों का कहना है कि 24 मार्च से 30 मई तक उपभोक्ताओं को एनपीए यानी औसत रीडिंग के बिल दिए गए। चूंकि सर्वर दो माह की रीडिंग डाउनलोड होने पर बिल निकलता है, जो उसमें फीड नहीं हुई। औसत रीडिंग का साफ्टवेयर डाउनलोड करके बिल मोबाइल पर भेजे गए, जिसकी वजह से सिस्टम गड़बड़ा गया है। इंजीनियरों की टीम लगी है, जो जल्द समस्या का निदान करेगी।
विज्ञापन

पटेल नगर में ही बंट सके बिजली के बिल
स्पॉट बिलिंग करने वाली टीम एक जून से तीन जून की दोपहर तक पटेल नगर अथवा इससे सटे एरिया में ही बिल दे सकी है। बिल थमाने में देरी होने की वजह हेड सेट मशीन को मीटर में कनेक्ट करने पर सर्वर से दिक्कत आना रहा। टीम के अधिकारी ने बताया कि करीब 155 बिल दिए जा चुके हैं।
शहर के करीब 125 लाख उपभोक्ताओं को देने हैं बिल
जिले में बिजली के घरेलू उपभोक्ता 3.13 लाख हैं, जिनमें से 1.25 लाख शहर उपभोक्ता हैं। शहरी उपभोक्ताओं को स्पॉट बिलिंग के माध्यम से बिल दिए जाते हैं, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली निगम के कमी रीडिंग लेने के बाद बिल बनाकर पहुंचाते हैं। स्पॉट बिलिंग करने वाली टीम के सामने चुनौती यह है कि उसे 20 दिन में प्रत्येक उपभोक्ता को बिल थमाने हैं।
साफ्टवेयर शुक्रवार को अपडेट होगा तब बिल देंगे
स्पॉट बिलिंग के असिस्टेंट नोडल अफसर कैप्टन बलवान सिंह का कहना है कि साफ्टवेयर में खराबी आने की वजह से वीरवार को स्पॉट बिलिंग का काम बंद रहा। स्पॉट पर बनाए जा रहे बिल की रीडिंग और बिल जमा करने के कंप्यूटर में दिखाने वाली रीडिंग में काफी अंतर आ रहा है, जिसकी वजह से काम बंद कर दिया गया है। संभव है कि शुक्रवार तक सिस्टम अपडेट हो जाए।
तकनीकी खराबी की वजह से स्पॉट बिलिंग में दिक्कत आ रही है। यह ऐसी खराबी है, जो कभी भी हो सकती है। जब औसत रीडिंग के बिल दिए थे, तब वायरस आने की वजह से भी सर्वर में खराबी आ गई थी। इंजीनियर लगे हैं, जल्द गड़बड़ी दूर करके स्पॉट बिलिंग रफ्तार से शुरू होगी।
विज्ञापन

एसके बंसल, एसई, बिजली निगम रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें