फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह कोच काम नहीं कर सकते तो नौकरी छोड़कर घर बैठें, नहीं तो किया जाएगा बाहर: संदीप सिंह

Mon, 25 Nov 2019 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संदीप सिंह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

सोनीपत। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने लापरवाही बरतने वाले कोचों को साफ कहा है कि वे काम नहीं कर सकते है तो नौकरी छोड़कर घर बैठ जाएं, क्योंकि अब किसी कोच ने काम नहीं किया तो उनको बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे कोच पर निगरानी रखने के लिए फ्लाइंग टीम बनाई गई है जो किसी भी जिले में कभी भी छापा मार सकती है। उस समय कोई लापरवाह कोच मिलता है तो उसे किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। खेल मंत्री संदीप सिंह रविवार को सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल के खेल उत्सव में पहुंचे थे।

विज्ञापन


संदीप सिंह ने कहा कि खेल नीति को ओर बेहतर करने को लेकर सीएम से बात हुई है और इसके लिए योजना बनाई जा रही है। जिससे किसी भी खिलाड़ी को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और इस तरह की योजनाएं बनाई जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े। संदीप सिंह ने कहा कि खेल नीति पहले ही अच्छी थी, लेकिन उसको ज्यादा अच्छा किया जा सकता है और इसके लिए खिलाड़ियों से बातचीत हो रही है। खेल मंत्री ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने आवेदन किया हुआ है और उनको नौकरी नहीं मिली है। उनको नौकरी जल्द देने का काम शुरू कर दिया गया है और इसके लिए सभी विभागों से खेल कोटे के तहत खाली पदों की जानकारी मांगी गई है, जिससे खिलाड़ियों की नौकरी की समस्या खत्म हो जाए और वे अपना पूरा ध्यान केवल खेल पर लगा सकें।

राई में खेल यूनिवर्सिटी के लिए बन रही योजना

खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राई के खेल स्कूल को कुछ समय पहले खेल यूनिवर्सिटी बनाया गया था, लेकिन वहां अभी यूनिवर्सिटी की सुविधाएं और शिक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में यह आया है और इस पर तुरंत ही काम भी शुरू कर दिया गया है। खेल यूनिवर्सिटी के लिए पूरी योजना बनाई जा रही है, क्योंकि बिना योजना के यूनिवर्सिटी को विकसित नहीं किया जा सकता है। इसलिए जिस तरह की योजनाएं बनाई जा रही है, उसका परिणाम भी जल्द ही देखने को मिलेगा, जिससे यूनिवर्सिटी में सुविधाएं और शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

खेल मैदानों की हालत सुधारी जाएगी, सोनीपत में हाकी मैदान सुधरेगा

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के जिस भी जिले में किसी खेल मैदान की जरूरत होगी, उस खेल के मैदान को वहां विकसित किया जाएगा। इसके लिए जानकारी जुटाई जा रही है और यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद खेल मैदानों को विकसित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। संदीप सिंह ने कहा कि सोनीपत में औद्योगिक क्षेत्र में लड़कियों का हाकी मैदान है, जहां काफी समस्याएं है। उसके बावजूद भी वहां से लड़कियां निकलकर भारतीय टीम में खेल रही हैं। उस मैदान को सुधारा जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लड़कियां वहां से भारतीय टीम के लिए निकल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें