फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नर्सरियां होंगी बंद, बेटियों को खेलों में मिलेगा बढ़ावाः खेलमंत्री संदीप

विज्ञापन
एमडीयू में एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा की ओर से 46वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में खि
विज्ञापन
रोहतक। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ साथ में बेटी खिलाओ नया अभियान शुरू किया है। लोगों के सहयोग करने के मैसेज मिल रहे हैं। अभिभावक अपनी बेटियों को खेलने के लिए आगे लाएं। वे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता न करें। इसीलिए यह कदम उठाया है। यही नहीं फर्जी नर्सरियां हों या दूसरे काम, सभी को बंद किया जाएगा। यह कहना है खेल मंत्री संदीप सिंह का। वे वीरवार को एमडीयू में 46वीं जूनियन नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के शुभारंभ में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

एमडीयू कैंपस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम फेक नर्सरियों को पकड़ रहे हैं। खेल के नाम पर केवल रुपये ऐंठने वालों पर लगाम लगानी है। बच्चों से मोबाइल छुड़वा कर खेल मैदान में लाना है। उन्हें खेलों से जोड़ना है। स्वस्थ रखना है। बेहतर बनाना है। इसलिए खिलाड़ियों को नर्सरियां देंगे। खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाएंगे। खेल जगत में एक नया प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत हम नए स्टेडियम न बनाकर फील्ड ट्रेनिंग स्पीड सेंटर बनाएंगे। ताकी भवनों पर खर्च होने वाला धन खिलाड़ियों पर लगाया जा सके। बजट से खेलों के लिए ज्यादा राशि मिलने की उम्मीद है। सरकार से उम्मीद है कि वे खेल व खिलाड़ियों पर ध्यान दें। बुजुर्ग खिलाड़ियों के कैश अवॉर्ड को लेकर प्रयास जारी है। नई या पुरानी पॉलिसी में कई चीजें जोड़नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें