फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल उपलब्धियों के पुरस्कार, छात्रवृत्ति के आवेदन अब 10 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2023-2024 के तहत 1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 के दौरान की खेल उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार व छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए पूर्व वर्षों की तरह आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई 2024 निर्धारित की गई थी। आवेदन से वंचित रहे प्रदेश के खिलाड़ियों को आवेदन का एक और अवसर प्रदान किया गया है। वंचित खिलाड़ी 10 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुरस्कार व छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र का नमूना विभाग की वेबसाइट WWW.haryanasports.gov.in पर उपलब्ध है। पात्र खिलाड़ी पूर्ण रूप से आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों समेत 10 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक सोनीपत रोड स्थित सर छोटूराम स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय में जमा करा सकते हैं। इस निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी खिलाड़ी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें