जिला विकास भवन स्थित जिला परिषद की सीईओ के कार्यालय में मतदाता सूची को लेकर लिखित शिकायत देत
नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूची में त्रुटियों को लेकर 57 लोगों ने मंगलवार शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। अब नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद की सीईओ शालिनी चेतल 4 जनवरी तक शिकायतों की जांच रिपोर्ट पर निर्णय लेंगी। अगर कोई शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता तो 8 जनवरी तक डीसी धीरेंद्र खड़गटा के पास अपील कर सकता है। डीसी 15 जनवरी तक फैसला लेंगे। इसके बाद वार्ड वाइज मतदाता सूची फाइनल कर दी जाएगी।
राज्य चुनाव आयोग दूसरे चरण में नगर निगम रोहतक के चुनाव करवा सकता है। इसके लिए 6 जनवरी को चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा। इसके चलते आयोग की हिदायत पर जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा है। 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मतदाता सूची को लेकर आपत्ति व सुझाव मांगे गए। इसके लिए डीसी ने जिला परिषद की सीईओ शालिनी चेतन को नोडल अधिकारी बनाया था। करीब 57 लोगों ने जिला विकास भवन स्थित सीईओ कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। बताया कि उनके मकान किसी वार्ड और वोट दूसरे वार्ड में हैं। अकेले वार्ड नंबर दो से 33 लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाई हैं।