फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में टाटा मैजिक को मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
11सीटीके09...महम ​स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर बहलम्बा मोड के पास सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त प
विज्ञापन
रोहतक/महम। हिसार रोड पर महम के हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने डिवाडर कूदकर दूसरी लेन में जाकर टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इसमें टाटा मैजिक चालक हिसार जिले के बरवाला निवासी 32 वर्षीय सुशील की मौत हो गई, जबकि हिसार व पंजाब के कपूरथला के रहने वाले चार लोग घायल हो गए। फॉर्च्यूनर रोहतक से हिसार की तरफ जा रही थी और टाटा मैजिक रोहतक की तरफ आ रहा था। इस संबंध में महम थाने में फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हिसार के बरवाला की मधुबन कॉलोनी निवासी अनिकेत ने दी शिकायत में बताया कि उनके पिता सुशील कुमार माल ढुलाई के लिए टाटा मैजिक चलाते थे। सोमवार को तड़के चार बजे बरवाला से दरवाजे व चौखट भरकर सांपला के लिए निकले थे। सुबह करीब छह बजे वह महम के नजदीक पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो रोहतक की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर ने डिवाइडर कूदकर उनकी टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। फॉर्च्यूनर तेज गति में होने के कारण टाटा मैजिक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, फॉर्च्यूनर चालक हिसार निवासी राहुल, सिमरन व हरसिमत कौर सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं। खेतों में काम कर रहे किसानों ने घायलों को फॉर्च्यूनर से बाहर निकाला और मदीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। टाटा मैजिक के चालक के शव को बाहर निकाला। सूचना पाकर बरवाला से सुशील के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे के बयान पर फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया है।

तेज रफ्तार के चलते फॉर्च्यूनर चालक ने संतुलन खो दिया। गाड़ी ने डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में आ रही टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई विनोद कादियान, जांच अधिकारी थाना महम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें