03सीटीके17-पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में डॉ. हेमंत वर्मा को सम्मानित करते डॉ. लोके
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन और उद्देश्यों पर विचार-विमर्श करने के लिए शुक्रवार को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेमंत वर्मा (संयुक्त निदेशक, डीएचई) ने की व डॉ. कृष्ण (सहायक निदेशक, डीएचई) और प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा शामिल रहे।
इसमें रोहतक डिविजन के 90 सरकारी एवं एडेड कॉलेजों के नोडल अधिकारी और प्राचार्य शमिल हुए। यह बैठक एनईपी अभियान की शुरुआत के मद्देनजर आयोजित की गई थी। इस अभियान का उद्घाटन विवेकानंद जयंती 12 जनवरी, 2025 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री करेंगे। एनईपी कार्यान्वयन को गति देने के लिए एक विशेष पोर्टल, गूगल फॉर्म और सुझाव बॉक्स भी लॉन्च किया जाएगा। बैठक में एनईपी के तहत आने वाली चुनौतियों, नए विचारों और इसे लागू करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
समग्र शिक्षा, उच्च शिक्षा में अंतरराष्ट्रीयकरण, भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना और शिक्षकों के कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। फरवरी 2025 में आयोजित एक राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन में उन पर आगे विचार-विमर्श किया जाएगा। रोडमैप में इन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए दिसंबर 2025 की समय सीमा निर्धारित की गई है। डॉ. अमित सहगल ने सभी गण्यमान्य व्यक्तियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।