फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्णिमा पर गुरुओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

Wed, 29 Jul 2026 07:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22-गोकर्ण तीर्थ स्थित बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के उप-आचार्य बाबा कप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रोहतक। आषाढ़ माह की पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के अवसर पर शहर के धार्मिक स्थलों, मठ व मंदिरों में गुरुओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। संतों व गुरुओं का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। डेरे, मंदिर व आश्रमों में श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया।
अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में गुरु पूजा की गई। महंत बाबा बालकनाथ ने बाबा मस्तनाथ की समाधि पर मत्था टेका। वहीं, मठ के साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने महंत बाबा बालकनाथ की पूजा कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उप आचार्य बाबा कपिलपुरी का किया वंदन

गोकर्ण तीर्थ स्थित बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे में बाबा कपिलपुरी का वंदन किया गया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के उप आचार्य बाबा कपिलपुरी महाराज सुबह 5 बजे गद्दी पर बैठे और शाम तक उनका पूजन-वंदन हुआ। डेरे में रोहतक ही नहीं बल्कि दिल्ली, पानीपत, जींद व अंबाला के अलावा हरिद्वार से भी साधु-संत पहुंचे।
भजन सुनाकर गुरु की महिमा बताई
सर्कुलर रोड स्थित बाबा बालकपुरी डेरे के महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी के अलावा डेरे के साधु-संतों ने बाबा बालकपुरी की प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर उनकी पूजा की। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संकट मोचन मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु
संकट मोचन मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर गद्दीनसीन साध्वी मानेश्वरी देवी से आशीर्वाद लिया। यहां कीर्तन भी हुआ। श्री बालाजी धाम के संस्थापक एवं प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि भंडारा भी लगाया गया। गुरुद्वारा बंगला साहिब व गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखनमाजरा सहित जिले के तमाम धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

22-गोकर्ण तीर्थ स्थित बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के उप-आचार्य बाबा कप

22-गोकर्ण तीर्थ स्थित बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के उप-आचार्य बाबा कप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें