02. बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पीड़ित पशु सेवा संघ की आरे से पौधरोपण करते समाजसेवी राजेश जैन व
रोहतक। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ की ओर से हवन और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान जगदीश मलिक ने बताया कि नीम, बरगद एवं पीपल के साथ आम, जामुन, नींबू व केले के पौधे लगाए गए। इस मौके पर राजेश जैन मुख्य अतिथि रहे। डॉ. सुमन मलिक, राजेंद्र दलाल, मास्टर बंगालनंद, राजीव जैन, सन्नी निझावन, मनराम आदि मौजूद रहे। संवाद