फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जैवलिन थ्रो में सोनू ने जीता सोना

विज्ञापन
फोटो-04सीटीके17 वा​र्षिक खेलकुद प्रतियोगित मे जैवलिन थ्रो करते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत ट्रस्ट
विज्ञापन
रोहतक। विशेष गुरुकुल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को बच्चों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुलशन शर्मा की फाईव-एस संस्था की ओर से बच्चों को जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विशेष गुरुकुल चैरिटेबल ट्रस्ट संचालक सतीश कुमार ने बताया कि ट्रस्ट की ओर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दीपक शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रतियोगिता में 12 से 18 आयु वर्ग में देवाशीष ने गोल्ड, आदित्य ने सिल्वर व राघव ने कांस्य पदक जीता। 18 से 25 आयु वर्ग में सोनू ने गोल्ड, यश ने सिल्वर व मृदुल ने कांस्य पदक जीता। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में लड़कियों में सारिका ने गोल्ड, कोमल ने सिल्वर व वी लक्ष्मी ने कांस्य पदक जीता। बच्चों की रेस में लक्ष्मी ने गोल्ड विराज ने सिल्वर व प्रियांशी ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों में 18 से 25 आयु वर्ग में निधि ने गोल्ड, मेघा ने सिल्वर व मनीषा ने कांस्य पदक हासिल किया। स्टाफ रेस में सज्जन ने गोल्ड, मनीषा ने सिल्वर व रुचिका ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर डायरेक्टर सतीश कुमार, प्रिंसिपल सुनीता कुमारी, डॉ. पूजा, मनीषा रुचिका, सुनीता, रेनू, हिमानी, वी सज्जन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें