फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेटे ने मेडिकल कॉलेज को दान की पिता की देह

Thu, 21 Aug 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पीजीआई में अपने पिता ओमप्रकाश बरेजा के देह व आंखों को दान कराने के बाद पौधरोपण करते मृतक के पुत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। चिन्योट कॉलोनी के सुरेंद्र कुमार ने पिता ओमप्रकाश की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए पीजीआई को उनका पार्थिव शरीर दान कर दिया। दिनेश शर्मा के सहयोग से एनाॅटमी विभाग की इंचार्ज डॉ. सुरेश कांत राठी व प्रो. डॉ. विपिन गरसा को शव सौंपा गया।
विज्ञापन

दिनेश शर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश बरेजा पीजीआई में कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने देहदान की इच्छा व्यक्त की थी। उनके बेटे ने पिता की इच्छानुसार उनका शरीर दान कर दिया। इस मौके पर डॉ. गोपाल, जगमोहन शर्मा, जगत सिंह गिल, राजेंद्र शर्मा, यशपाल भाटिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे। संस्थान की ओर से परिवार को देहदान करने पर प्रमाणपत्र व पौधा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें