रोहतक। शहर की कई कॉलोनियों में वीरवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली गेट फीडर की मरम्मत की जाएगी। इसके चलते किला रोड, गनेरी वाली गली, केसर द्वार, मंदिर वाली गली में बिजली बाधित रहेगी।
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शिव विहार कॉलोनी, सुंदरपुर रोड, जींद रोड, शिव कॉलोनी, जींद चौक व बरसी नगर की सप्लाई बंद रहेगी। 11 केवी पीर बोधी फीडर पर पुरानी केबल की जगह नई केबल डालने का कार्य किया जाएगा।
इस कारण सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बैंक कॉलोनी, सूर्य नगर, प्रवेश नगर, गोहाना रोड व पठानिया स्कूल की लाइट बंद रहेगी। दोपहर 1:30 से शाम 5:30 बजे तक छोटू राम नगर, सूर्य नगर, सुखपुरा चौक, राजेंद्र नगर व गोहाना रोड की सप्लाई बंद रहेगी।