फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग व्यक्तिगत हित साधने के लिए धरने पर बैठे : भारती पवार

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। नगर पालिका में कुछ पार्षदों ने वीरवार को भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए धरना दिया था। इसके बाद शुक्रवार को नपा प्रधान भारती पंवार ने पलटवार किया है। कहा, कुछ लोग व्यक्तिगत हित साधने की कोशिश में थे। उनकी दाल नहीं गली तो वे आरोप लगाने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

आरोप लगाने वाले पार्षद अपने आपको भाजपा समर्थित बता रहे हैं लेकिन छवि धूमिल करने में लगे हैं। पहले दिन मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र देते हैं जांच का भरोसा मिलने के अगले दिन ही धरने पर बैठन जाते हैं। यह हास्यास्पद बात है। उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

नपा प्रधान ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन जो भी विकास कार्य करता है वे सभी कार्य पार्षदों की सहमति के बाद निगम आयुक्त की अनुमति के लिए भेजे जाते हैं । अनुमति मिलने के बाद की कार्य किए जाते हैं। कुछ पार्षद तो वित्त समिति के सदस्य स्वयं हैं उसके बावजूद धरने पर बैठते हैं।
विज्ञापन


वार्ड 4 की पार्षद मोनिका जांगड़ा भी नपा प्रधान के समर्थन में उतरीं। कहा, दो पार्षद स्वयं वित्त समिति के सदस्य हैं। ऐसे में धरने पर बैठने का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन


फोटो पत्रकारों से बात करती पार्षद भारती पंवार। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें