फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरपंचों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सामाजिक संगठनों ने फूंका सरकार का पुतला

Thu, 02 Mar 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
लघु सचिवालय के पास पुतला जलाते विभिन्न संगठनो के सदस्य । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पंचकूला में प्रदर्शनकारी सरपंचों पर लाठीचार्ज के विरोध में सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोनीपत स्टैंड पर सरकार का पुतला फूंका और सरपंचों की जायज मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह और सीटू के जिला उपप्रधान सतबीर पाकस्मा ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ इस तरह से पेश आना, ना सिर्फ जनतंत्र बल्कि जनता का भी अपमान है। नवनिर्वाचित सरपंच पिछले कई दिनों से राज्य भर में आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार सरपंचों की जायज मांगों को पूरा करने की बजाय हठधर्मी रवैया अपनाए हुए है। पहले तो दो साल तक पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव नहीं करवाए और अब ई-टेंडरिंग के नाम पर चुनी हुई पंचायतों को ही कानूनी तौर पर पंगु बनाने की दिशा में सरकार हठधर्मिता पूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला सचिव विनोद, नरेंद्र खरावड़, विक्की मंगल सिंह भालौठ, गायत्री, ओमप्रकाश खिडवाली, रणधीर, श्यामसुंदर मायना, ओमप्रकाश कादियान, खेमचंद, आशोक राठी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें