फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गर्म पानी गिरने से छह साल के बच्चे की मौत

Mon, 16 Mar 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-3 में तीन दिन पहले झुलसे आरव (6) ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। पिता विजय का चार साल पहले देहांत हो चुका है। परिवार में अब मां सीमा और उनकी बेटी हैं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रिश्तेदार दिनेश ने बताया कि दिल्ली निवासी सीमा की शादी सेक्टर तीन निवासी विजय से हुई थी। विजय का बीमारी के कारण चार साल पहले देहांत हो चुका है। घर पर सीमा अपनी 18 साल की बेटी व छह साल के बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। इसके लिए दुकान चलाती हैं।
तीन दिन पहले घर में बच्चे खेल रहे थे। आरव भी खेलते हुए बाथरूम में चला गया। वहां पर गर्म पानी रखा गया था। फिसलने से बाल्टी का गर्म पानी आरव पर गिर गया। 50 से 60 प्रतिशत झुलसी हालत में उसे पीजीआई लाया गया। शरीर पर जगह-जगह त्वचा जल गई। शनिवार रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। रविवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें