फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोडवेज की छह बसें अभी चुनावी ड्यूटी पर, यात्री परेशान

Thu, 10 Oct 2024 08:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी के लिए ली गई रोडवेज की बसें अब तक वापस नहीं मिली हैं। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने बसों को पैरामिलिट्री के जवानों को लाने ले जाने के लिए रखा हुआ है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से रोजाना 20 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। इस हिसाब से डिपो में बसें भी नहीं हैं। इस पर भी डिपो की बसें चुनावी ड्यूटी पर ही हैं। जबकि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुुकी है। बसें डिपो को वापस नहीं मिलने के कारण यात्री परेशान हैं। यात्रियों को रूटों पर पर्याप्त बसें समय पर नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अलावा जींद, सोनीपत, हिसार, महम व अन्य रूटों पर बसों की कमी के चलते दैनिक यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों द्वारा शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में छात्रों से लेकर बुजुर्ग लोग भी काफी परेशान है। लंबे रूटों की ज्यादातर बसें आउटर से ही चली जाती है। जिसके कारण सभी रूटों पर यात्री परेशान है।
विज्ञापन

-
बसें वापिस आनी शुरू हो गई हैं। दो दिन में सभी बसें वापिस आ जाएंगी। यात्रियों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
सुरेंद्र सिवाच, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें