फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंगू के मिले छह केस, मॉडल टाउन में चिकनगुनिया का केस

विज्ञापन
29सीटीके17...डेंगू का लार्वा नष्ट करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
रोहतक। डेंगू की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को डेंगू के छह नए केस छह इलाके पाकस्मा, जनता कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-3, प्रीत विहार व श्याम कॉलोनी से आए। मॉडल टाउन से चिकनगुनिया का एक मामला आया है। डेंगू का आंकड़ा 209 तो चिकनगुनिया के अबतक सात मामले आ चुके हैं। नवंबर में ही चिकनगुनिया के छह मामले आए हैं।
विज्ञापन

आज भी डेंगू का लार्वा मिलने पर 4 लोगों को नोटिस दी गई है। साथ ही अब तक 8458 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। 83 लोगों के रक्त जांच के लिए लिया गया है। अबतक 5803 सैंपल लिए जा चुके हैं। डेंगू के चार मरीज का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं 187 मरीजों को ओपीडी से मिल रहे परामर्श से स्वास्थ्य में सुधार है। अन्य मरीजों को भी अस्पताल छुट्टी दे दी गई है।

डेंगू के केस पॉजिटिव मिले



शहर 146



गांव 63



पुरुष 119



स्त्री 90



वर्जन

स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू की रोकथाम के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रही है। मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। लार्वा पकड़ने के साथ-साथ फॉगिंग और छिड़काव का कार्य कराया जा रहा है। जिले में 25 टीमें रोजाना कार्य कर रही है। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से स्वयं को बचाने के लिए जागरूक किया जाता है। आज भी डेंगू के छह और चिकनगुनिया का एक मामला आया है।
विज्ञापन

-डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन



फाॅगिंग को लेकर यह है निवासियों का कहना

इलाके में फॉगिंग नहीं हुई है। इसके अलावा रेहड़ी वाले यहां गंदगी कर जाते हैं। जहां शाम होते ही मच्छर मंडराने लगते हैं। इससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा रहता है।
विज्ञापन

प्रवीन कुमार, डीएलएफ कॉलोनी

मेरी तो यहां दुकान है। दिनभर यहीं रहता हूं, लेकिन फॉगिंग होते हुए नहीं देखा है।
-धर्मराज, डीएलएफ कॉलोनी

यहां गंदगी का जो आलम है वह किसी से छुपाए छुपा नहीं है। बस इस ओर कोई भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
-जयभगवान, बाबरा मोहल्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें